बरेली: उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के प्रेमनगर क्षेत्र में एक शख्स ने अपने सगे छोटे भाई की शुक्रवार दोपहर बाद धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी भाई को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारिक ने बताया कि दो सगे भाइयों नशे हालत में कुछ कहासुनी हो गई और बड़े भाई हर¨वदर सिंह ने छोटे भाई गुरमीत सिंह की कटार मार कर हत्या कर दी। दोनों भाई एकं ही मकान में रहते हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पूरा मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है। होली पर शुक्रवार दोपहर दोनों नशे की हालत में थे। होली खेलने के दौरान दोनों के बीच विवाद होने लगा। बात इतनी बढ़ी कि हर¨वदर ने अपनी कटार निकाली और छोटे भाई गुरमीत के सीने पर वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हर¨वदर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें- Punjab Weather Update: पंजाब में बदलेगा मौसम, अगले 2 दिन बारिश और तेज़ हवाओं का अलर्ट

