Site icon Dainik Savera Times

Don बनने के चक्कर CM Yogi को दे डाली जान से मारने’ की धमकी

CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath

Threatened to Kill CM Yogi : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कथित रूप से जान से मारने की धमकी देने वाले मध्य प्रदेश के एक व्यक्ति से उप्र विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने पूछताछ की। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला ने बताया कि व्यक्ति की पहचान मप्र के मुरैना जिले के हसई मेवड़ा गांव निवासी सुनील गुर्जर (20) के रूप में हुई है, जिसने कथित तौर पर उप्र के मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को फोन करके आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी थी।
अधिकारी ने बताया कि उप्र एसटीएफ की एक टीम यहां पहुंची और उसने गुर्जर से पूछताछ की, फिलहाल उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि गुर्जर की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं मिली है और इस संबंध में जांच की जा रही है। आठवीं कक्षा तक पढ़े और खेती-बाड़ी करने वाले गुर्जर ने बताया कि उसने यह धमकी इसलिए दी क्योंकि वह ‘डॉन’ बनना चाहता था।
Exit mobile version