Site icon Dainik Savera Times

बस्ती में अवैध शराब के तीन कारोबारी गिरफ्तार

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले मे दुबौलिया थाने की पुलिस ने बुधवार को अवैध शराब के तीन कारोबारियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से अवैध शराब बरामद की ।

पुलिस सूत्रो ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया है कि दुबौलिया थाने की पुलिस द्वारा अवैध शराब का कारोबार करने वाले तीन कारोबारियों संतोष सोनकर उर्फ पट्टू, बीर बहादुर उर्फ मालिक,राम भजन सोनकर निवासी ग्राम पण्डूल घाट थाना दुबौलिया को गिरफ्तार करके इनके कब्जे से 20 लीटर अवैध शराब,2 लीटर स्प्रिट तथा शराब बनाने का उपकरण बरामद किया गया है। इन लोगो के विरूद्व आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया है। आगे इनके विरूद्व गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है। इन लोगों द्वारा अवैध शराब से जो धन अर्जित किया गया है उसके विषय मे जानकारी करके उसका जब्तीकरण कराया जायेगा।

Exit mobile version