Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

जौनपुर के सई नदी में नहाने गईं तीन किशोरियां डूबीं, दो की मौत

June 19, 2026

जौनपुर के सई नदी में नहाने गईं तीन किशोरियां डूबीं, दो की मौत

जौनपुर: उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नहोरा गांव में शुक्रवार को नहाते समय सई नदी में डूबने से दो किशोरियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य किशोरी को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले में नहोरा गांव की कुछ किशोरियां सई नदी के किनारे गई थीं। इसी दौरान नदी में नहाते समय तीन किशोरियां गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर तत्काल बचाव का प्रयास किया तथा पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही जलालपुर थाना की पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों किशोरियों को नदी से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद गुड़िया (17) और शिवांगी (17) को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरी किशोरी का उपचार जारी है।

दो किशोरियों की असमय मौत से नहोरा गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें