Site icon Dainik Savera Times

गाजीपुर में बस की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत

गाजीपुरः गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। नंदगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि धरवां गांव के निकट दुर्घटना में बाइक सवार राहुल बिंद (21), गोविंद (23) तथा पारस बिंद (22) की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सिंह ने बताया कि यह दुर्घटना तब हुई जब तीनों ने एक पिकअप वैन से आगे निकलने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इसी दौरान बाइक विपरीत दिशा से आ रही एक बस से टकरा गई। एसएचओ ने बताया कि हादसे के बाद पिकअप वैन और बस के चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकले। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version