Site icon Dainik Savera Times

गणेश प्रतिमा विसजर्न के दौरान कुंड में डूबने से तीन युवकों की मौत

मैनपुरीः मैनपुरी जिले में गणेश प्रतिमा विसजर्न के दौरान बिधूना के एक प्राचीन कुंड में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गयी और दो अन्य का गंभीर हालत में उपचार हो रहा है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार ने बताया कि बिधूना स्थित प्राचीन कुंड में बृहस्पतिवार की देर शाम गणोश प्रतिमा का विसजर्न करने बरनाहल क्षेत्र के ग्राम डालूपुर निवासी लोग गये थे। उन्होंने बताया कि मूर्ति विसजर्न के बाद कुंड में नहाने के लिए उतरे डालूपुर निवासी बृजेन्द्र शाक्य (40), अतुल सविता (22) और आर्यन (18) समेत पांच लोग डूबने लगे। ग्रामीणों ने युवकों को डूबते देख उन्हें बचाने के लिए छलांग लगा दी। पुलिस ने ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से सभी को निकालकर उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां बृजेन्द्र, अतुल और आर्यन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दो अन्य की हालत गंभीर बतायी जा रही है। एसपी ने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version