Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

शाहाबाद में आज सरपंच एसोसिएशन ने बीडीपीओ कार्यालय में ताला लगा कर किया प्रदर्शन

January 16, 2023

शाहाबाद में आज सरपंच एसोसिएशन ने बीडीपीओ कार्यालय में ताला लगा कर किया प्रदर्शन

सरपंच एसोसिएशन ने आज शाहबाद बीडीपीओ कार्यालय में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बीडीपीओ कार्यालय शाहाबाद का ताला लगाकर धरना प्रदर्शन किया। सरपंचों ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि काम करने की शक्तियां बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। हरियाणा में पिछले कई दिनों से कई जगह पर प्रदर्शन लगातार जारी हैं।लेकिन उसके बावजूद भी सरकार इस पर संज्ञान नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बनाने में 75% भागीदारी सरपंचों की होती है। जिसके बावजूद भी सरपंच को सरकार दरकिनार कर कर रही है। उन्होंने कहा कि 95% सरपंच साफ छवि और नियत से काम करते हैं लेकिन सरकार उनको बेईमान साबित करने पर तुली हुई है। उन्हें कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें