Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

देशभर में मौसम का बदला मिजाज: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली को मिलेगी उमस से राहत

July 28, 2025

देशभर में मौसम का बदला मिजाज: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली को मिलेगी उमस से राहत

Today Weather 28 July 2025 : देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। राजधानी दिल्ली में उमस से जूझ रहे लोगों के लिए आज कुछ राहत की उम्मीद है, जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हिमाचल, हरियाणा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इन राज्यों के कई हिस्सों में चेतावनी जारी की है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

दिल्ली में राहत की बारिश
राजधानी दिल्ली में आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को उमस से राहत मिल सकती है। दिल्ली का तापमान आज 27 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। लक्ष्मी नगर, रोहिणी, नरेला, पीतमपुरा, मुंडका, पंजाबी बाग जैसे इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि कुछ हिस्सों में तेज बारिश भी हो सकती है।

यूपी-बिहार में भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा
उत्तर प्रदेश और बिहार में आज मौसम का मिज़ाज काफी गंभीर रहने वाला है। इन राज्यों के कई जिलों में मूसलाधार बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। लोगों को घर से बाहर निकलने से पहले मौसम की जानकारी लेने की सलाह दी गई है। बिजली गिरने की घटनाएं जानलेवा हो सकती हैं, ऐसे में सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

यूपी के प्रभावित जिले: मेरठ, सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सिद्धार्थनगर

बिहार के प्रभावित जिले: पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर

राजस्थान में भी झमाझम बारिश का अनुमान
राजस्थान में भी बादल जमकर बरस सकते हैं। जयपुर, अजमेर, जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, सिरोही और राजसमंद जैसे शहरों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने चेताया है कि बारिश के कारण सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं और यातायात प्रभावित हो सकता है। ऐसे में जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

मध्य प्रदेश में कहां-कहां बरसेगा पानी?
मध्य प्रदेश में भी बारिश का सिलसिला आज जारी रहने वाला है। लोगों को बेवजह घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है और सतर्क रहने को कहा गया है। मध्य प्रदेश में ये जिले रहेंगे प्रभावित

भारी बारिश की चेतावनी: गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर

हल्की से मध्यम बारिश: विदिशा, रायसेन, बैतूल, छिंदवाड़ा

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें