महाकुंभ के दौरान उत्तर प्रदेश में वाहनों को टोल मुक्त किया जाना चाहिए : अखिलेश यादव
February 9, 2025
सपा प्रमुख ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा महाकुंभ के अवसर पर उत्तर प्रदेश में वाहनों को टोल मुक्त किया जाना चाहिए, इससे यात्रा में बाधा कम होगी और जाम का संकट भी। उन्होंने लिखा, जब फिल्मों को मनोरंजन कर मुक्त किया जा सकता है तो महाकुंभ के महापर्व पर गाड़ियों को कर मुक्त क्यों नहीं? महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण प्रयागराज की ओर जाने वाली सड़कों पर लंबा जाम लग रहा है।