Site icon Dainik Savera Times

Toll plaza पर ट्रक ने ढाया कहर, कारों को पीछे से मारी टक्कर, चपेट में आया टोलकर्मी, देखें video…

Toll plaza

Toll plaza

Toll plaza: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक गंभीर सड़क हादसे की खबर सामने आई है। मोंठ थाना क्षेत्र स्थित सेमरी टोल प्लाजा पर तेज रफ्तार ट्रक ने टोल भुगतान के लिए खड़ी कारों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक कार आगे खड़ी दूसरी कार से जा टकराई, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी और चालक समय पर ब्रेक नहीं लगा सका। टक्कर के दौरान टोल प्लाजा पर ड्यूटी कर रहा एक टोलकर्मी भी चपेट में आ गया, जिसे गंभीर चोटें आईं। घायल कर्मचारी को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें- क्रेश हो गया इंडोनेशिया एयर ट्रांसपोर्ट का लापता विमान, माउंट बुलुसाराउंग की ढलानों पर मिला मलबा

 

मौके पर पहुंची पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को नियंत्रित किया। कुछ देर के लिए टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, जिससे लंबा जाम लग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- कड़ाके की ठंड के बीच चुनौती बना कोहरा! कुछ राज्यों में बारिश के आसार

यातायात नियमों के उल्लंघन के सामने आते मामले
गौरतलब है कि टोल प्लाजा पर सुरक्षा और यातायात नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामले लगातार सामने आते रहते हैं। कई बार तेज रफ्तार, लापरवाही और नियमों की अनदेखी के कारण टोलकर्मियों को अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ती है। ऐसे में प्रशासन से टोल प्लाजा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और स्पीड कंट्रोल के कड़े इंतजाम करने की मांग उठ रही है।

यह हादसा एक बार फिर इस बात की चेतावनी है कि यातायात नियमों का पालन और संयमित ड्राइविंग न केवल अपनी, बल्कि दूसरों की जान बचाने के लिए भी बेहद जरूरी है।

Exit mobile version