Site icon Dainik Savera Times

दर्दनाक हादसा : परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, दो घायल

Child Accident Today

Child Accident Today

Tragic accident : उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के फफूंद क्षेत्र में शनिवार सुबह एक ट्रक ने बाइक सवार छात्रों को टक्कर मार दी। छात्र परीक्षा देने जा रहे थे ,इस दुर्घटना में एक छात्र की मौत हो गयी जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि शनिवार की सुबह दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव कन्हई का पूर्वा निवासी मोहित पुत्र महेश, ऋतिक पुत्र शिवशंकर व नितिन पुत्र शिवशंकर अछल्दा स्थित एक महाविद्यालय में बीएससी की परीक्षा देने बाइक से जा रहे थे। तीनों छात्र एक ही बाइक पर सवार थे। उनकी बाइक जैसे ही फफूंद बाईपास पर पहुंची तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों छात्र सड़क पर गिर गए।

इस दुर्घटना में नितिन के सिर में अधिक चोट होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि मोहित और ऋतिक गंभीर घायल हो गए। आस पास के लोग दौड़े तो चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी दिबियापुर पहुंचाया। जहां दोनों गंभीर छात्रों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक छात्र के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

Exit mobile version