Site icon Dainik Savera Times

Bijnor में हुआ जबरदस्त सड़क हादसा, मां सहित 2 बच्चों की हुई मौत, 3 अन्य लोग गंभीर घायल

बिजनौरः बिजनौर जिले के कोतवाली देहात इलाके में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर टेम्पो सवार एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गयी जबकि उसके पति सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कोतवाली देहात के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जयवीर सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात लगभग 12 बजे नजीबाबाद मार्ग पर ग्राम सिकंदराबाद के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से टेम्पो में सवार मीरा सैनी (32), उसकी पुत्री प्रिया (आठ) और पुत्र शिवम (सात) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मीरा का पति रोहित और भाई विकास समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि तीनों घायलों को इलाज के लिए मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, परिवार मंडी धनौरा, अमरोहा से उत्तराखंड के ऋषिकेश एम्स में रोहित का उपचार कराने जा रहा था।

Exit mobile version