Last Updated: September 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

बस की टक्कर से पलटा ट्रक, 3 लोगों की मौत

November 17, 2023

बस की टक्कर से पलटा ट्रक, 3 लोगों की मौत

उन्नावः लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह एक ट्रक (डीसीएम) को तेज रफ्तार बस ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और लगभग 24 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। हादसा बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के सबली खेड़ा गांव के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि बस की टक्कर से ट्रक पलट गया, जिससे ट्रक चालक लाल बहादुर (47) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस क्षेत्रधिकारी बांगरमऊ विजय आनंद ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग चार बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर लखनऊ से आगरा की ओर जा रही एक बस ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में ट्रक पलट गया और उसमें सवार करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन इस पर सवार मोहित (उम्र करीब 30 वर्ष) की अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। इस घटना में करीब 24 लोग घायल हुए, जिनमें से 12 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। अन्य 12 लोगों का इलाज जारी है और वह खतरे से बाहर हैं। उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें