Site icon Dainik Savera Times

शाहजहांपुरः मेले में जाली नोट से खरीदारी करते दो अभियुक्त गिरफ्तार

शाहजहांपुरः उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर थाना कटरा पुलिस ने रामलीला मेले में जाली नोट देकर खरीदारी करने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 15 हजार 200 रूपये के जाली नोट बरामद किए है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। क्षेत्रधिकारी तिलहर प्रियांक जैन ने सोमवार को बताया कि थाना कटरा क्षेत्र के रामलीला मेले में लगे पुलिस कैंप में रविवार रात मुखबिर ने सूचना दी कि मेले में लगी दुकानों पर जाली नोट से दो लोग समान की खरीदारी कर रहे है।

सूचना पर थाना प्रभारी पवन कुमार पाण्डेय पुलिस टीम के साथ दुकान पर पहुंच कर अकील और इरफान को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 100-100 के 15 हजार 200 जाली नोट बरामद किए है। पकड़े गए दोनो अभियुक्त बरेली जिले के रहने वाले है। थाना कटरा पुलिस ने दोनो अभियुक्तो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version