Last Updated: November 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

घाघरा नदी में दो सगे भाईयों की डूबने से हुई मौत

April 1, 2023

घाघरा नदी में दो सगे भाईयों की डूबने से हुई मौत

बहराइच: (उप्र) जिले में घाघरा नदी में नहाने के दौरान दो नाबालिग भाइयों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार शाम की है, जब करीब छह-सात बच्चे नदी में खेल रहे थे। पुलिस ने बताया कि इसी बीच किशन सिंह (12) नहाते नहाते नदी के बीच चला गया और डूबने लगा। इसे देख उसका सगा भाई शेखर सिंह (17) उसे बचाने के लिए नदी में आगे बढ़ा लेकिन ना तो वह अपने भाई को बचा सका ना खुद ही बच सका।

हरदी थाने के प्रभारी अंजनी कुमार ने आज बताया कि दोनों लड़कें तैरना नहीं जानते थे। कुमार ने बताया कि पुलिस व स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर रात दोनों शवों को नदी से निकाला जा सका। थाना प्रभारी ने बताया कि शवों का शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया गया ।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें