Site icon Dainik Savera Times

दो बाइक सवारों की भिड़ंत में दो की मौत

मिर्जापुरः उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र के बड़ागांव बट के पास विपरीत दिशा से आ रही दो बाइक सवारों के बीच आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मृत्यु हो गई है। एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल में पहुंच कर दम तोड़ दिया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि चुनार थाना क्षेत्र में कल देर रात हुए इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी है। इसी थाना क्षेत्र के बरगवा गांव निवासी रामकुमार (24) अमरनाथ अपने एक साथी जयप्रकाश के साथ बाइक से जा रहा था दूसरे तरफ से योगेन्द्र (25) परमेश्वर बाइक से आ रहा था। बट गांव के पास दोनों बाईकों में आपस में आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें योगेन्द्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि रामकुमार को पुलिस इलाज के लिए अस्पताल ले गई जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया है।

Exit mobile version