Site icon Dainik Savera Times

बस्ती मोटरसाइकिल और बोलेरो की आमने-सामने हुई टक्कर में दो की मौत

बस्तीः उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बांसी-बस्ती मार्ग पर शहीद शिव गुलाम सिंह स्थल के समीप मोटरसाइकिल और बोलेरो की आपस मे हुई टक्कर में मोटर साइकिल सवार युवकों की मौत हो गई है और दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये हैं। यहां यह जानकारी देते हुए पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि बीती रात वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बांसी-बस्ती मार्ग पर शहीद शिव गुलाम सिंह स्थल के समीप मोटरसाइकिल और बोलेरो की आपस मे हुई भिड़ंत के दौरान मोटर साइकिल सवार जगजीवन (32) विभाशुं (28) निवासी कैरतिमपुरवा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी गम्भीर रूप से घायल हो गये और उनकी मौत हो गयी है।

बोलेरो मे सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये है जिन्हे इलाज के लिए चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनो के शवों को कब्जे मे लेकर मृतक के परिजनों को सूचना दे दिया है। मौके से बोलेरो चालक फरार हो गया है पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। खबर लिखे जाने समय तक घायलों के हालत में सुधार हो रहा था।

Exit mobile version