Site icon Dainik Savera Times

प्रवेश पत्र लेने के लिए जा रहे 2 छात्रों को बस ने कुचला

Road Accident in Basti

Road Accident in Basti

बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बोर्ड परीक्षा का प्रवेश पत्र लेने के लिए निकले दो छात्रों की एक स्कूल बस की चपेट में आने से मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि अग्ररास रोड पर रामियापुर गांव के पास एक स्कूल बस ने बाइक सवार छात्रों को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि यह बस एक बारात से लौट रही थी और इसी दौरान यह भीषण दुर्घटना हो गई। मृतकों की पहचान अर्जुन (15) और मनोज (16) निवासी रामियापुर, थाना भोजीपुरा के तौर पर की गई है।

ये भी पढ़ें: Bomb Threat: चंडीगढ़ के स्कूलों को आज फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Exit mobile version