Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

शामली में दो युवकों की यमुना नदी में डूबने से मौत

September 30, 2023

शामली में दो युवकों की यमुना नदी में डूबने से मौत

मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना थाना क्षेत्र में यमुना नदी में स्नान करने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, शामली जिले के कैराना थाना क्षेत्र में यमुना पुल के पास स्नान के दौरान आसिफ (18) और साजेब (19) नदी में डूब गए। शुक्रवार को दोनों के शव बरामद किए गए। यमुना ब्रिज पुलिस चौकी के प्रभारी मनेंद्र सिंह ने बताया कि तीन युवक एक साथ यमुना नदी में नहाने गए थे, जिनमें से आसिफ और साजेब डूब गए और उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें