Site icon Dainik Savera Times

बलिया में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, खाई में पलटा मोटरसाइकिल

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल के स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर खाई में पलट जाने से उस पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।एक अधिकारी ने बताया कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सिलहटा गांव के टेढ़ी पुलिया के पास पकवाइनार-सिधागर घाट मार्ग पर शुक्रवार रात एक मोटरसाइकिल स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर उछलकर खाई में पलट गई। हादसे में भुवाल पासवान (35) और नौशाद (30) गंभीर रूप से घायल हो गए।

अधिकारी के मुताबिक, ग्रामीणों ने दोनों घायलों को फौरन रसड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि दोनों युवक गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के पाली गांव के रहने वाले थे। वे शुक्रवार को खिचड़ी लेकर जिले के चौरा कथरिया गांव गए थे और रात को अपने गांव लौट रहे थे।

Exit mobile version