Site icon Dainik Savera Times

अज्ञात वाहन और मोटरसाइकिल की हुई टक्कर, 2 युवकों की हुई मौत

अमेठीः अमेठी जिले के जगदीशपुर क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार रात एक विवाह समारोह में शिरकत करने जा रहे तीन मोटरसाइकिल युवकों को जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पालपुर गांव के पास किसी अज्ञत वाहन ने टक्कर मारी दी।

पुलिस के अनुसार इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार नारायण (40) और शय़ामू (35) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में रामबरन नामक एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हादसे में मारे गए दोनों लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Exit mobile version