Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP : घर में फंदे से लटकते पाये गये मां-बेटे के शव

December 4, 2023

UP : घर में फंदे से लटकते पाये गये मां-बेटे के शव

संत कबीर नगरः संत कबीर नगर जिले के मेंहदावल क्षेत्र में सोमवार को एक महिला और उसके दो वर्षीय बेटे के शव संदिग्ध हालात में उनके घर में फंदे से लटकते पाये गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गगनई राव गांव में एक महिला और उसके दो साल के बेटे के शव उनके घर में फंदे से लटकते पाये गये हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शव पोस्टमार्टम के लिये भेजे हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान जामवंत निषाद की पत्नी किरण (29) और उसके दो साल के बेटे विज्ञनंशु के रूप में हुई है। गुप्ता ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें