Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

यूपी: 11 साल के मासूम को आवारा कुत्ताें ने मार डाला

April 12, 2023

यूपी: 11 साल के मासूम को आवारा कुत्ताें ने मार डाला

महाराजगंज: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज शहर में आवारा कुत्ताें ने 11 वर्षीय एक बच्चे को नोंच-नोंच कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।बच्चे की पहचान आदर्श शर्मा के रूप में हुई है। उसकी लाश स्थानीय लोगों को नेहरू नगर वार्ड में मिली थी।महराजगंज के कोतवाली थाना प्रभारी रवि राय के मुताबिक, बच्च मानसिक रूप से विक्षिप्त था। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।राय ने कहा, दिल दहला देने वाली घटना उस समय हुई जब लड़का घर से अकेला निकला।

पुलिस ने कहा है कि उसके चेहरे और दाहिने हाथ पर काटने के गहरे निशान थे। चोट को देख ऐसा लगता है कि बच्चे ने कुत्ताें के जबड़ों से खुद को छुड़ाने के लिए खूब कोशिश की थी। जैसे ही उनकी मौत की खबर कस्बे में फैली, लोगों ने पुलिस और जिला अधिकारियों की निष्क्रियता पर रोष व्यक्त किया।उनका कहना था कि प्रशासन आवारा कुत्ताें की समस्या पर लगाम लगाने में विफल रहा है।इस बीच, यह पता चला है कि पीड़ित अक्सर बिना किसी को बताए अपने घर से बाहर निकल जाता था। कई बार कोई पड़ोसी आदर्श को भटकता देख उसे घर छोड़ देता।

सोमवार की रात जब वह घर नहीं लौटा तो उसके माता-पिता ने उसकी तलाश शुरू की और फिर पुलिस को सूचित करने का फैसला किया।जब उसके माता-पिता थाने जा रहे थे तो किसी ने उन्हें मौत की सूचना दी। बाद में उन्होंने शव की शिनाख्त की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें