Site icon Dainik Savera Times

यूपी: ट्रक के नीचे आने से 15 साल के नाबालिग की दर्दनाक मौत

Firozabad Road Accident

Firozabad Road Accident

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां, सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के जमालपुर ग्राम निवासी संजय मौर्य का 15 साल का पुत्र अंश मौर्य आज शनिवार की सुबह ट्रक की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, सूचना के अनुसार लगभग 11:00 बजे दिन मे अंश अपने चाचा राकेश मौर्य को साइकिल से खाना पहुंचाने के लिए चाचा के गाड़ी गैराज में जमालपुर बाजार जा रहा था कि जौनपुर की तरफ से आ रही एक ट्रक के टायर के नीचे आ गया जहां पर उसकी दबने से मौत हो गई।

सूचना पर पहुंचे उसके चाचा उसको आनन फानन में टेम्पो से उसके जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने देखते ही उसको मृत घोषित कर दिया।अंश मौर्य अपनी माता पिता का एकलौता बेटा था, दुर्घटना करने वाला ट्रक भी ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने पकड़ लिया है मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- समुद्री सुरक्षा से उड़ानों तक स्थिति सामान्य, 24 घंटे में 49 समेत 2,729 भारतीय नाविक लौटे देश

Exit mobile version