Site icon Dainik Savera Times

उप्र : हजौली गांव में बाघ ने किया जानलेवा हमला, दो युवक घायल

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के हजौली गांव में एक बाघ के हमले में दो युवक घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस और वन विभाग की टीम बाघ को पकड़ने का प्रयास कर रही है। गड़वार थाना के प्रभारी राज कुमार सिंह ने बताया कि हजौली गांव में बृहस्पतिवार शाम एक बाघ ने दो युवकों पर हमला कर दिया, जिसमें वे घायल हो गए।

सिंह के मुताबिक, दोनों युवक शाम को मछली मारने के लिए तालाब जा रहे थे, तभी अचानक बाघ ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि युवकों पर बाघ के हमले की सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वह बाघ को पकड़ने का प्रयास कर रही है।सिंह के अनुसार, गांव में बाघ के दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।

Exit mobile version