Site icon Dainik Savera Times

UP: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से इनकार के बाद मुस्लिम पक्ष ने HC का किया रुख

यूपी: ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यास तहखाना में पूजा पर रोक लगाने की मसाजिद कमेटी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के सुनवाई से इनकार के बाद कमेटी ने हाईकोर्ट (एचसी) का रुख किया है। मुस्लिम पक्ष के वकील जहीर असगर ने बताया कि तहखाने में पूजा की अनुमति देने वाले वाराणसी जिला अदालत के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इससे पहले तहखाना में पूजा की इजाजत देने वाले आदेश के खिलाफ कमेटी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया था।

साथ ही कमेटी को हाईकोर्ट जाने का सुझाव भी दिया था। ज्ञानवापी परिसर में व्यास जी तहखाने में पूजापाठ के वाराणसी कोर्ट के आदेश के खिलाफ मस्जिद पक्ष ने आज तड़के तीन बजे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सीजेआई ने फाइल देखने के बाद मस्जिद पक्ष को हाईकोर्ट जाने के लिए कहा था। सीजेआई ने मुस्लिम पक्ष के वकीलों से कहा कि आपको कोई भी राहत चाहिए तो आप हाईकोर्ट जा सकते हैं।

Exit mobile version