Site icon Dainik Savera Times

UP: सड़क हादसे में घायल दूसरे भाई की भी हुई मौत

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के जुड्डी गांव के निवासी दो सगे भाई सड़क हादसे में घायल हो गये थे जिनमें से एक की मौत पहले ही हो गई थी जबकि दूसरे की भी मौत अब हो गयी।

अक्षय और आशीष पुत्र चरण सिंह तीन फरवरी को नकुड से अपनी स्कूटी से गांव लौटने के दौरान सडक हादसे में गंभर रुप से घायल हो गए थे। दोनो को पीजीआई चंडीगढ में भर्ती कराया गया था। घायलों में एक 21 वर्षीय अक्षय की चार फरवरी को उपचार के दौरान मौत हो गई थी। शनिवार को दूसरे भाई 19 वर्षीय आशीष ने भी पीजीआई में ही दम तोड दिया। दो जवान पुत्रों कीे मौत से पिता चरण सिंह और उसका परिवार गहरे सदमे में है। अब इस परिवार में एक पुत्र अजय और पुत्री सोनाक्षी रह गए हैं।

Exit mobile version