Site icon Dainik Savera Times

UP Board Exam 2026: लाखों की संख्या में यूपी बोर्ड की छात्रों ने परीक्षाएं छोड़ीं, जानें वजह

UP Board Exam 2026

UP Board Exam 2026

यूपी डेस्क। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP BORD) की परीक्षाएं इस समय पूरे प्रदेश में चल रही हैं। एशिया के सबसे बड़े बोर्डों में गिने जाने वाले यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा छोड़ रहे हैं। दूसरे दिन यानी 19 फरवरी को भी हजारों छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए। आज आयोजित परीक्षा में कुल 27,052 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। दो दिनों में कुल मिलाकर लगभग 3,40,760 छात्र परीक्षा से अनुपस्थित रहे हैं।

पहली पाली का विवरण
पहली पाली की परीक्षा सुबह 8 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की गई। इस दौरान हाईस्कूल का कंप्यूटर विषय और इंटरमीडिएट के कई विषयों की परीक्षा हुई।

-कुल पंजीकृत परीक्षार्थी: 96,296

-परीक्षा में शामिल हुए: 91,530

-परीक्षा छोड़ने वाले: 4,766

-पहली पाली के लिए प्रदेशभर में 3,005 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

इनमें हाईस्कूल के 61,663 छात्र, इंटरमीडिएट के 34,633 छात्र व कुल मिलाकर 96,296 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।

 

दूसरी पाली का विवरण
दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गई। यह परीक्षा 7,214 केंद्रों पर कराई गई।

-कुल पंजीकृत परीक्षार्थी: 3,92,274

-परीक्षा में शामिल हुए: 3,69,988

-परीक्षा छोड़ने वाले: 22,286

-दूसरी पाली में हाईस्कूल के 2,139 छात्र व  इंटरमीडिएट के 3,90,135 छात्र पंजीकृत थे।

पहले पेपर में भी बड़ी संख्या में छात्र अनुपस्थित
यूपी बोर्ड के पहले दिन की परीक्षा में भी 3,13,708 छात्र परीक्षा देने नहीं पहुंचे थे। इससे साफ है कि इस बार बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा छोड़ रहे हैं।

नकल करते परीक्षार्थी पकड़े गए
दूसरे दिन इंटरमीडिएट की परीक्षा में एक छात्र नकल करते हुए पकड़ा गया। अब तक कुल चार छात्र नकल करते पकड़े जा चुके हैं। इसके अलावा कुल 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

पहले दिन भी पकड़े गए थे नकलची और फर्जी परीक्षार्थी
दो छात्र हापुड़ में व एक छात्र बरेली में।  सभी हाईस्कूल की परीक्षा में नकल करते पकड़े गए। इसके अलावा पांच फर्जी परीक्षार्थी (मुन्ना भाई) भी पकड़े गए थे, जो दूसरे छात्रों की जगह परीक्षा दे रहे थे। ये मामले आगरा, फतेहपुर, कन्नौज, कौशांबी और इटावा से सामने आए थे।

पहले दिन की उपस्थिति का विवरण

हाईस्कूल (पहली पाली – हिंदी विषय)

-पंजीकृत छात्र: 27,54,376

-उपस्थित छात्र: 25,83,055

-अनुपस्थित छात्र: 1,71,321

इंटरमीडिएट (दूसरी पाली)

-पंजीकृत छात्र: 24,99,370

-उपस्थित छात्र: 23,56,983

-अनुपस्थित छात्र: 1,42,387

 

Exit mobile version