विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं परीक्षा का शेड्यूल

प्रयागराज: यूपी बोर्ड ने आज 10वीं और 12वीं परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से शुरु होकर 9 मार्च तक चलेंगी। इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए कुल 55 लाख 8 हजार 206 छात्रों ने पंजीकरण कराया है, इसमें 10वीं और 12वीं के आंकड़े शामिल हैं। पिछली बार.

- विज्ञापन -

प्रयागराज: यूपी बोर्ड ने आज 10वीं और 12वीं परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से शुरु होकर 9 मार्च तक चलेंगी। इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए कुल 55 लाख 8 हजार 206 छात्रों ने पंजीकरण कराया है, इसमें 10वीं और 12वीं के आंकड़े शामिल हैं। पिछली बार ये आंकड़ा 58 लाख 84 हजार 634 रहा था। यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा दो चरणों होगी, जिसका पहला चरण 25 जनवरी से 1 फरवरी तक और दूसरा चरण 2 फरवरी से 9 फरवरी 2024 तक चलेगा। यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा का पहला चरण 25 जनवरी से शुरू होकर 1 फरवरी तक चलेगा। दूसरा चरण 2 फरवरी से 9 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।

Latest News