Site icon Dainik Savera Times

UP : रायबरेली में ट्रक से भिड़ी कार, दो किशोरियों की मौत, चार लोग घायल

Jhajjar Bike Hitting Blind Men

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में रायबरेली-सुलतानपुर मार्ग पर कार और ट्रक के बीच टक्कर में दो किशोरियों की मौत हो गई तथा चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि अमेठी जिले के कीरियावां के निवासी हरिहर सिंह (55), काव्या सिंह (15), धाव्या सिंह (16), किशन सिंह (15), प्रतापगढ़ के सांगीपुर लखरा निवासी अनुज सिंह (49) और साक्षी सिंह (15) रविवार को किसी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। उसने बताया कि रास्ते में मालिन का पुरवा गांव के पास उनकी कार के चालक ने आगे जा रही बस से आगे निकलने की कोशिश की तभी उनकी कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। उसने बताया कि हादसे में साक्षी और काव्या की मौत हो गई और घायल चार अन्य लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रेफर कर दिया गया। किशोरियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Exit mobile version