UP निकाय चुनाव 2023 : CM Yogi ने लोगों से की वोट डालने की अपील

लखनऊः यूपी नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में गुरुवार को 38 जिलों में मतदान शुरू हो गया है। मतदाता शाम छह बजे तक अपने मत का प्रयोग कर सकते हैं। दूसरे चरण में 38 जिलों की 370 नगरीय निकायों के 6,929 पदों के लिए चुनाव हो रहा है। विभिन्न पदों पर 39146 उम्मीदवार चुनाव.

लखनऊः यूपी नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में गुरुवार को 38 जिलों में मतदान शुरू हो गया है। मतदाता शाम छह बजे तक अपने मत का प्रयोग कर सकते हैं। दूसरे चरण में 38 जिलों की 370 नगरीय निकायों के 6,929 पदों के लिए चुनाव हो रहा है। विभिन्न पदों पर 39146 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने सभी से मतदान करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के इस उत्सव में अवश्य सहभागी बनें। मतदान जरूर करें। आपका अमूल्य वोट आपके नगर निकाय को और अधिक सशक्त बनाएगा। ध्यान रहे, पहले मतदान, फिर जलपान।

शाहजहांपुर में पहली बार हो रहे महापौर चुनाव में प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सुबह सबसे पहले मतदान किया। उन्होंने शहर के प्रताप एनक्लेव स्थित बूथ नंबर 189 पर पहला वोट डाला। कानपुर शहर के 530 केंद्रों पर मतदान शुरू हो चुका है। निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन की पूरी तैयारियां हैं। अलीगढ और हाथरस में भी मतदान शुरू हो चुका है। मतदाता बूथ पर पहुंचना शुरू हो गए हैं। महिला व पुरुष मतदाताओं की कतारें लग चुकी हैं। मतदान केंद्रों पर पीएसी व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 111 कंपनियां तैनात हैं। 13 मई शनिवार को मतगणना कराई जाएगी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि गुरुवार को राज्य के 38 जिलों में सात नगर निगमों, 590 नगरपालिका वाडरें, 95 नगर परिषद अध्यक्षों और 2,551 पार्षदों और नगर पंचायत अध्यक्षों के 268 पदों और 3,495 सदस्यों के लिए चुनाव हो रहा है। सात नगर निगमों में 39,69,294 पुरुष व 34,57,512 महिला मतदाता हैं। 95 नगर पालिका परिषदों में 38,86,525 पुरुष व 34,44,385 महिला मतदाता हैं। 268 नगर पंचायतों में 23,61,173 पुरुष व 21,13,115 महिला मतदाता हैं।

दूसरे चरण के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। डीजी विशेष कानून एवं अपराध प्रशांत कुमार के मुताबिक सभी संवेदनशील, अति संवेदनशील और अति संवेदनशील प्लस बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाए गए हैं। यहां वेबकास्टिंग और वीडियोग्राफी भी होगी। कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा। मतदान के बाद मतपेटिकाओं और ईवीएम को स्ट्रांग रूम में पहुंचाने की व्यवस्थाएं भी पुख्ता की गई हैं।

मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, बरेली, बदायूं, शाहजहॉपुर, पीलीभीत, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, कानपुर नगर, फरुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, बांदा, अयोध्या, सुलतानपुर, अम्बेडकर नगर, बाराबंकी, अमेठी, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, मिजार्पुर, सोनभद्र एवं भदोही में मतदान हो रहा है।

- विज्ञापन -

Latest News