Site icon Dainik Savera Times

UP के CM Yogi Adityanath ने PM Modi से की शिष्टाचार भेंट

नयी दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। आधिकारिक सूत्रों ने देर शाम यह जानकारी देते हुए बताया कि योगी ने प्रधानमंत्री आवास सात लोककल्याण मार्ग पर मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को भक्ति आंदोलन पर एक पुस्तक भी भेंट की। उन्होंने मोदी को एक पुष्प गुच्छ दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की छोटी बहन के विवाह उपरांत दिल्ली में आयोजित आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित हुए एवं नव दंपती को आशीर्वाद दिया।

Exit mobile version