Dainik Savera Times

योगी सरकार ने युवाओं को TAX FREE लोन, लड़कियों को स्कूटी… जानिए बजट में किसे क्या-क्या दिया?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्रओं को स्कूटी प्रदान करने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रस्तावित बजट में 400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। उप्र में 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अपने संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) में छात्रओं को मुफ्त स्कूटी देने का वादा किया था। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी लड़की हूं लड़ सकती हूं नारे के साथ 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रचार किया था और पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में छात्रओं को स्मार्ट फोन और इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी देने समेत कई वादे किये थे।

विधानसभा में बृहस्पतिवार को उप्र के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अपने बजट भाषण में कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रस्तावित बजट में रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के अंतर्गत कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्रओं को स्कूटी प्रदान किये जाने के लिए 400 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। सूत्रों ने बताया कि आदित्यनाथ की पहल पर उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहीं मेधावी छात्रओं को पात्रता के आधार पर स्कूटी देने के संबंध में महारानी लक्ष्मीबाई के नाम पर योजना लाई जा रही है जिसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने कार्य योजना बनानी शुरू कर दी है।

खन्ना ने बताया कि मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 100 करोड़ रुपये की धनराशि प्रस्तावित है। उनके मुताबिक, बजट में प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान योजना के संचालन के लिए 600 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया गया है।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह केस में HC का अहम फैसला: NSA हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका की खारिज 

Exit mobile version