Site icon Dainik Savera Times

ओलंपियन खिलाड़ियों पर यूपी सरकार ने की धन वर्षा, जानिए किसे मिलेगा कितना नकद पुरस्कार

गाजीपुर: पेरिस ओलंपिक 2024 में प्रतिभाग करने वाले हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पॉल और ललित उपाध्याय को उत्तर प्रदेश सरकार एक एक करोड़ रुपये देगी जबकि ओलंपिक में भाग लेने वाले राज्य के अन्य सभी खिलाड़ियों को दस दस लाख रुपये दिये जायेंगे।

गाजीपुर के मेघबरन सिंह स्टेडियम पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यह घोषणा की । उन्होने कहा कि खेल व खिलाड़ी के लिए समर्पित सरकार की तरफ से इन दोनों खिलाड़ियों को एक-एक करोड रुपए व उत्तर प्रदेश की तरफ से ओलंपिक में प्रतिभा के सभी खिलाड़ियों को 10-10 लाख रुपए उपलब्ध कराए जाएंगे।

Exit mobile version