Site icon Dainik Savera Times

UP Government नवविवाहित जोड़ों को उनकी योग्यता के हिसाब से देगी रोजगार

उत्तर प्रदेशः उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार नवविवाहित जोड़ों को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी और रोजगार देगी। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बुधवार को जिले के बांसडीह पीजी कॉलेज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित किया।

उन्होंने कहा, कि ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से गरीब परिवार के युवकों और युवतियों का विवाह कराया जा रहा हैं। सामूहिक विवाह के बाद सरकार इन नवविवाहित जोड़ों को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी व रोजगार देगी।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आम लोगों को विकास के पथ पर अग्रसर करने के साथ ही उन्हें विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।

सामूहिक विवाह समारोह में जिले के विभिन्न ब्लॉक के 506 जोड़े का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह हुआ। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एवं इलाके की विधायक केतकी सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को उपहार व आशीर्वाद देकर बधाई दी।

Exit mobile version