Site icon Dainik Savera Times

UP News: SP की बड़ी कारवाई, पुलिस चौकी के सभी पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, मंच हड़कंप

बलिया। जिले में जय प्रकाश नगर पुलिस चौकी पर तैनात एक उप निरीक्षक सहित कुल पांच पुलिसकर्मियों को कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता और अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि जिन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है उनमें बैरिया थाना क्षेत्र के जय प्रकाश नगर पुलिस चौकी पर तैनात उप निरीक्षक गुरु प्रसाद सिंह और आरक्षी सचिन कुमार, बृजेश सिंह, चंदन रजक और अभय सिंह शामिल हैं।

हालांकि, उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि इन पुलिसकर्मियों के विरुद्ध किस मामले को लेकर कार्रवाई की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बिहार सीमा पर स्थित बैरिया थाना क्षेत्र के रास्ते बिहार में शराब तस्करी की जाती है। बिहार में शराब की बिक्री और सेवन प्रतिबंधित है। सोशल मीडिया पर जय प्रकाश नगर पुलिस चौकी के पुलिस र्किमयों के ऊपर शराब तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई के मामले में लीपापोती करने का मामला उठाया गया था।

Exit mobile version