Site icon Dainik Savera Times

UP News: अंतिम संस्कार करने जा रहे लोगों से भरी नाव नदी में पलटी; 3 की मौत, कई लापता

UP News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां, अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे लोगों को ले जा रही एक नाव शारदा नदी में पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। कई लोगो के लापता होने की भी खबर है। स्थानीय गोताखोरों ने लोगों को निकालना शुरू कर दिया। तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं, लापता लोगो की तलाश की जा रही है।

क्षमता से अधिक सामान होने के कारण हुआ हादसा
मामला तंबौर थाना क्षेत्र के रतनगंज गांव का है। शुक्रवार को ग्रामीण दिनेश गुप्ता की तालाब में डूबने से मौत हो गई। शनिवार को उनके परिजन उन्हें अंतिम संस्कार के लिए ले गए। परिवार और स्थानीय लोग नाव में शव लेकर शारदा नदी पार कर रहे थे। क्षमता से अधिक सामान होने के कारण नाव नियंत्रण से बाहर हो गई और नदी के बीच में पलट गई।

ये भी पढ़ें :- Mumbai Accident: मुंबई में भीषण हादसा, डंपर और ईको कार में टक्कर, 9 लोगों की मौत

Exit mobile version