Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

अतीक-अशरफ हत्याकांड : UP Police ने की जांच के लिए गठित की SIT

April 17, 2023

अतीक-अशरफ हत्याकांड : UP Police ने की जांच के लिए गठित की SIT

लखनऊः माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके पूर्व विधायक भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ की पुलिस हिरासत में गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले की तफ्तीश के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने सोमवार को एक बयान में बताया कि प्रयागराज के पुलिस आयुक्त आर के विश्वकर्मा के आदेश पर अपर पुलिस उपायुक्त, अपराध (मुख्य विवेचक) के नेतत्व में तीन सदस्यीय एसआईटी गठित की गई है।

उन्होंने बताया कि गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के लिए तीन सदस्य निगरानी टीम का भी गठन किया गया है। बयान में कहा गया है कि इस टीम के प्रमुख प्रयागराज के अपर पुलिस महानिदेशक होंगे तथा प्रयागराज के पुलिस आयुक्त और लखनऊ स्थित विधि विज्ञन प्रयोगशाला के निदेशक इसके सदस्य होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें