UP Police Home Guard Exam City : उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने UP Police Home Guard भर्ती 2026 के लिए एग्जाम सिटी डिटेल्स जारी कर दी हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपनी परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं।
परीक्षा कब होगी?
बोर्ड के अनुसार, लिखित परीक्षा निम्न तारीखों पर आयोजित की जाएगी।
- 25 अप्रैल 2026
- 26 अप्रैल 2026
- 27 अप्रैल 2026
एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा।
वैकेंसी डिटेल
- पद का नाम: यूपी पुलिस होम गार्ड
- कुल पदों की संख्या: 41,424
एग्जाम सिटी कैसे चेक करें?
आप नीचे दिए गए आसान तरीकों से अपनी एग्जाम सिटी देख सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “Latest Notifications” या “Exam City Details” सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब “UP Police Home Guard Exam City Details 2026” लिंक खोलें।
- अपना लॉगिन विवरण भरें इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि
- “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- आपकी एग्जाम सिटी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा।
- लिखित परीक्षा
- मेरिट लिस्ट
- PET (शारीरिक दक्षता परीक्षा)
- PST (शारीरिक मापदंड परीक्षण)
- दस्तावेज़ सत्यापन
- मेडिकल परीक्षा
जरूरी निर्देश
उम्मीदवार नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। एडमिट कार्ड जारी होते ही तुरंत डाउनलोड कर लें। परीक्षा केंद्र, तारीख और समय की पूरी जानकारी एडमिट कार्ड में ही दी जाएगी।

