UP Police Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने वर्ष 2026 के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। आपको बता दें कि इस अभियान के तहत कुल 1933 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिससे सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को अच्छा अवसर मिलने वाला है।
कई पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया में अलग-अलग श्रेणियों के पद शामिल किए गए हैं, ताकि विभिन्न योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकें। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) और सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के लिए कुल 537 पद निर्धारित हैं। इसके अलावा कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1352 पद और सहायक परिचालक के 44 पद भी शामिल हैं।
कब आयोजित होगी परीक्षा?
भर्ती बोर्ड की योजना के मुताबिक, इन पदों के लिए लिखित परीक्षा अक्टूबर से नवंबर 2026 के बीच कराई जाएगी। हालांकि, सटीक तारीखों की घोषणा बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। उम्मीदवार को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।
उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के रिक्त 537 पदों पर सीधी भर्ती हेतु , कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए के रिक्त 1352 पदों पर सीधी भर्ती हेतु तथा सहायक परिचालक के रिक्त 44 पदों पर सीधी भर्ती हेतु लिखित…
— Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board (@upprpb) March 23, 2026
किन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका?
यह भर्ती उन युवाओं के लिए खास है जो पुलिस विभाग में करियर बनाना चाहते हैं या कंप्यूटर, क्लेरिकल और अकाउंट से जुड़े कार्यों में रुचि रखते हैं। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग-अलग तय की जाएगी, जिसकी विस्तृत जानकारी आधिकारिक विज्ञापन में दी जाएगी।
तैयारी कैसे करें?
चूंकि परीक्षा में अभी समय है, इसलिए उम्मीदवारों को अभी से अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास, सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर विषय पर फोकस, साथ ही नियमित मॉक टेस्ट देना सफलता के लिए फायदेमंद रहेगा।
ये भी देखें :
जानकारी कहां मिलेगी?
भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, चयन प्रणाली, सिलेबस और परीक्षा पैटर्न आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे नियमित रूप से साइट पर नजर बनाए रखें ताकि कोई भी जरूरी अपडेट मिस न हो।

