UP Salary increment: श्रमिकों के हालिया प्रदर्शनों के बीच नोएडा और गाजियाबाद में काम करने वाले मजदूरों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने न्यूनतम मजदूरी में उल्लेखनीय वृद्धि करते हुए नया वेतनमान लागू कर दिया है, जो 1 अप्रैल से प्रभावी माना जाएगा।
3000 रुपए बढ़ी सैलरी
सरकार द्वारा गठित उच्च-स्तरीय समिति की सिफारिशों पर यह फैसला लिया गया। नए आदेश के अनुसार अकुशल श्रमिकों का वेतन 11,313 रुपये से बढ़ाकर 13,690 रुपये कर दिया गया है। वहीं अर्धकुशल श्रमिकों को अब 15,059 रुपये मिलेंगे जो पहले 12,445 रुपये था। कुशल कामगारों की सैलरी भी बढ़ाकर 16,868 रुपये कर दी गई है।
कंपनियों को निर्देश जारी
सरकार ने सभी कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे तय मानकों के अनुसार ही मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करें।
नगर निगम वाले जिलों में मिलेगा इतना वेतन
आदेश के अनुसार जिन जिलों में नगर निगम है उन शहरों में अकुशल श्रमिकों की सैलरी 11313 से बढ़कर 13006 रुपये होगी। अर्ध कुशल श्रमिकों की सैलरी 12445 से बढ़कर 14306 रुपये जबकि कुशल कामगारों का वेतन 13940 रुपये से बढ़कर 16025 रुपये मिलेगी।

