Site icon Dainik Savera Times

उप्र: दस साल के लड़के पर तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के एक स्कूल में 10 साल के एक लड़के ने तीन साल की बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि लड़के को हिरासत में ले लिया गया है जबकि पीड़ित बच्ची को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है। बच्ची के परिवार के सदस्यों द्वारा दर्ज करायी शिकायत का हवाला देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी लड़का शनिवार को बच्ची को स्कूल की छत पर ले गया, जहां उसने उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

Exit mobile version