Site icon Dainik Savera Times

उप्र: फौजी ने अपने पड़ोसी फौजी की पत्नी की हत्या

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली शहर के कैंट थाना क्षेत्र में एक फौजी को अपने पड़ोसी सैन्य कर्मी की पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल भाटी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि 13 मार्च को कैंट थाने में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ यूवी एरिया सिग्नल में तैनात हवलदार मनोज सेनापति की पत्नी सुदेशना (27) की धारदार हथियार से हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। भाटी के मुताबिक, पुलिस टीम ने जांच के दौरान क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की पड़ताल की और उसके आधार पर सिग्नल मैन नितीश पांडेय को बृहस्पतिवार को सेना पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया।

भटी के अनुसार, पांडेय ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह अक्टूबर 2022 में शहर से बाहर गया था, त•ाी उसकी पत्नी के फौजी मनोज सेनापति के साथ अवैध संबंध बन गए थे। भाटी के मुताबिक, पांडेय ने पूछताछ में बताया कि मनोज के पास उसकी पत्नी की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भी थे, जिनके आधार पर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। भाटी के अनुसार, पांडेय ने पुलिस को बताया कि 13 मार्च को वह अपनी स्कूटी से मनोज के घर पहुंचा और उसकी पत्नी सुदेशना से अपनी पत्नी के फोटो व वीडियो डिलीट करने के लिए मनोज को बुलाने को कहा, जिससे वह तैश में आ गई और झगड़ा करने लगी।

भाटी के मुताबिक, पांडेय ने कहा कि इसके बाद उसने अपने बैग से चाकू निकालकर सुदेशना की गर्दन और शरीर के कई अन्य हिस्सों पर लगातार वार किए। भाटी के अनुसार, पांडेय ने बताया कि सुदेशना की हत्या के बाद उसने हाथ धोकर चाकू अपने बैग में रखा और वहां से अपनी स्कूटी लेकर चर्च चौराहा जाते समय रास्ते में चाकू व अन्य सामान फेंक दिया।

Exit mobile version