Site icon Dainik Savera Times

UP: तालाब में डूबने से तीन लड़कों की मौत

सिद्धार्थनगर : उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र में तालाब में नहाते समय डूबने से तीन लड़कों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डुमरियागंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के रहने वाले गौरव (13), सागर (14) और नारायण (15) रविवार को तालाब में नहाने गए थे, तभी गहरे पानी में चले जाने की वजह से तीनों डूब गए। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनों लड़कों के शव तालाब से निकलवाए और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजे।

Exit mobile version