Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP: मिर्जापुर बाजार में करंट लगने से 2 लोगों की मौत

December 18, 2024

UP: मिर्जापुर बाजार में करंट लगने से 2 लोगों की मौत

Mirzapur : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के दुजर्नपुर नदौली बाजार में किराये की दुकान में शॉर्ट र्सिकट के कारण करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बुधवार को बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार देर रात ड्रमंडगंज कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई। उन्होंने कहा, दोनों व्यक्ति ने बाजार में एक दुकान किराये पर ले रखी थी, जहां वे दर्जी का काम करते थे। बुधवार की सुबह जब उन्होंने दुकान नहीं खोली, तो बगल में चाय की टपरी लगाने वाले व्यक्ति को शक हुआ और उसने शोर मचाया। स्थानीय लोगों ने इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सिंह के मुताबिक, पुलिस ने वैकल्पिक प्रवेश द्वार से दुकान में प्रवेश किया, तो पाया कि दोनों व्यक्ति इस्त्री के पास मृत पड़े थे और उनका शरीर आंशिक रूप से झुलसा हुआ था। सिंह ने कहा, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दोनों रात में कपड़े इस्त्री कर रहे थे, तभी शॉर्ट र्सिकट होने के कारण उन्हें करंट लग गया और उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान 55 वर्षीय कल्लू कोल और 65 वर्षीय ब्रिगेडलाल निराला के रूप में हुई है। सिंह के अनुसार, पुलिस ने आवशय़क कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें