Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP : ट्रक से मोटरसाइकिल टकराने से दो व्यक्तियों की मौत

December 28, 2023

UP : ट्रक से मोटरसाइकिल टकराने से दो व्यक्तियों की मौत

उन्नाव। जिले के सेहरामऊ थाना क्षेत्र में घने कोहरे में अनियंत्रित होकर एक मोटरसाइकिल के, एक खड़े ट्रक से टकरा जाने से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। सेहरामऊ थाना के प्रभारी कमल दुबे ने बताया कि बुधवार की रात एक ट्रक से मोटरसाइकिल टकराने से उस पर सवार गोविंद पाठक (31) और विवेकानंद (21) की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि घने कोहरे की वजह से ये दोनों व्यक्ति ट्रक देख नहीं सके जिससे यह दुर्घटना घटी। पाठक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, और विवेकानंद ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक अन्य घटना में बृहस्पतिवार को तड़के पुलिस की जीप चला रहे आरक्षी दिनेश यादव का वाहन एक ट्रक से टकरा गया जिसमें यादव घायल हो गए। यह घटना पूर्वा पुलिस थाना अंतर्गत हुई। अधिकारियों ने बताया कि आरक्षी दिनेश यादव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें