Site icon Dainik Savera Times

46वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक हैंडबॉल चैंपियनशिप मे यूपी ने जीता कांस्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम ने करौली (राजस्थान) में आयोजित 46वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक हैंडबॉल चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया। पिछली नौ से 13 जनवरी 2024 तक आयोजित इस चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम को आंध्र प्रदेश के साथ संयुक्त कांस्य पदक मिला। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने इस अवसर पर पदक विजेताओं को बधाई देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम ने चार साल बाद राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक जीता है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तर प्रदेश टीम के कोच लखनऊ के मो.तौहीद (इंटरनेशनल हैंडबॉल कोच) की भी सराहना की।

Exit mobile version