Site icon Dainik Savera Times

Uttar Pradesh Accident : तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, दो लोगों की हुई मौत 

Road Accident in Basti

Road Accident in Basti

Uttar Pradesh Accident : भदोही जिले के औराई इलाके में तेज रफ्तार कार ने एक मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी जिससे दोपहिया वाहन पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर 
पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि प्रेमचंद यादव (62) और उसका मित्र हृदय नारायण यादव (61) भदोही शहर स्थित एक कंपनी में अपनी ड्यूटी के बाद बुधवार को औराई के सरोली गांव स्थित अपने घर लौट रहे थे लेकिन रास्ते में लीलाधरपुर गांव के पास तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। उसने बताया कि इस घटना में प्रेमचंद और हृदय नारायण गंभीर रूप से घायल हो गए। उसने बताया कि दोनों घायलों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि प्रेमचंद्र के बेटे रामचंद्र की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और कार को कब्जे में ले लिया गया है। उसने बताया कि कार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
Exit mobile version