Site icon Dainik Savera Times

Uttar Pradesh Accident : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, महिला सहित बच्ची की मौत

accident 2 कारों की टक्कर

accident 2 कारों की टक्कर

Uttar Pradesh Accident : बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गयी जबकि बाइक चला रहा उसका पति बाल-बाल बच गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर

पुलिस के मुताबिक मोहम्मदपुर खाला के ग्राम सौरंगा निवासी संकेश कुमार प्रजापति (30) अपनी 27 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी और डेढ़ साल की बेटी काव्या के साथ सीतापुर के महमूदाबाद में एक कार्यक्रम से बाइक से घर लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि इस दौरान कैथा गांव के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मां-बेटी सड़क पर गिरी और ट्रैक्टर का पहिया उनको रौंदता हुआ निकल गया।

बाइक सवार महिला और उसकी बेटी की मौत

पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को समीप के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बच्ची को मृत घोषित कर दिया। महिला को गंभीर हालत में सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया गया लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने घटनास्थल से भाग रहे ट्रैक्टर-ट्राली चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

बाइक चला रहा पति बाल-बाल बचा

हादसे में बाइक चला रहा पति बाल-बाल बच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) डीके सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसएचओ ने बताया कि मामले में आगे जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें :- इस राज्य के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग, जानें कितनी रही तीव्रता

Exit mobile version