Site icon Dainik Savera Times

Uttar Pradesh : पति समेत 10 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh

भदोही : Uttar Pradesh के भदोही जिले में 45 वर्षीय एक महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति समेत ससुराल पक्ष के 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि घटना 13 दिसंबर की है और इस मामले में पीड़िता रीतम गौतम की तहरीर पर उसके पति अरंविद गौतम समेत 10 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कात्यायन ने बताया कि रीतम गौतम की शादी 21 वर्ष पहले अरंविद गौतम से हुई थी और दोनों के तीन बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि शादी के बाद दहे के लिए शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के साथ ही अरंविद पर एक दूसरी महिला से शादी करने का भी आरोप है। शिकायत के मुताबिक, पीड़िता अपनी मां की तबियत खराब होने पर 28 नवंबर को अपनी एक बेटी और दो बेटों के साथ मायके आई थी और जब वह 13 दिसंबर को मिर्जापुर वापस अपने ससुराल लौटी तो पति सहित अन्य परिजनों ने उसे आने से रोका, उसके साथ कथित रूप से मारपीट की और निर्वस्त्र कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस बीच तीन लोगों ने उससे कथित तौर पर दुष्कर्म करने की भी कोशिश की। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि इसके बाद उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे रस्सी से बांध कर एक गाड़ी में बैठाया और उसके मायके से कुछ दूर सड़क पर फेंक कर भाग निकले।

Exit mobile version